रिलायंस जिओ ने सस्ते स्मार्ट टीवी के लिए अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम JioTele OS लॉन्च किया है। यह ओएस यूजर्स को बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस, स्मार्ट फीचर्स, और प्रमुख ऐप्स का सपोर्ट एक ही प्लेटफार्म पर देगा। JioTele OS के साथ, अब देश में सस्ते स्मार्ट टीवी भी प्रीमियम फीचर्स से लैस होंगे।
रिलायंस जियो ने इस प्लेटफार्म को विशेष रूप से स्मार्ट टेलीविज़न के लिए तैयार किया है, इस प्लेटफार्म के लांच के साथ ही कंपनी टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम्स की दौड़ में शामिल हो गया है।
JioTele OS के साथ, रिलायंस जिओ ने एक बार फिर भारतीय बाजार में इनोवेशन का नया मानदंड स्थापित किया है। कंपनी का उद्देश्य सस्ते कीमतों में ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुँच बनाने और भारतीय घरों को एक तेज, प्रीमियम, सामग्री से भरपूर स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म देना है।
जिओटेली ओएस की खास बातें:
AI-powered content recommendations
JioTele OS उपयोगकर्ताओं के शौक के आधार पर प्रोग्राम्स की सिफारिश करने के लिए AI का उपयोग करेगा।
4K सपोर्ट
JioTele OS को 4K स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ आएगा, ताकि उपयोगकर्ताओं को स्मूथ व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सके।
OTT, टीवी चैनल और क्लाउड गेमिंग
यह प्लेटफॉर्म OTT स्ट्रीमिंग सेवाओं, लाइव टेलीविजन चैनलों और क्लाउड गेमिंग प्लेटफॉर्म्स की एक्सेस भी देगा।
यूनिफाइड रिमोट कंट्रोल
इस प्लेटफार्म पर उपयोगकर्ता एक ही रिमोट के माध्यम से टीवी चैनलों, OTT ऐप्स और क्लाउड गेमिंग में स्विच कर सकेंगे।
सॉफ़्टवेयर अपडेट्स
कंपनी के अनुसार सुरक्षा पैच, नए एप्लिकेशन और सपोर्ट के लिए JioTele OS को नियमित सॉफ़्टवेयर अपडेट्स मिलते रहेंगे।
Availability
इस प्लेटफार्म को लाने के लिए कंपनी ने Thomson, BPL, JVC और Kodak जैसे टीवी निर्माता कंपनियों से JioTele OS को उनके आने वाले टीवी के साथ लाने के लिए करार किया है। आधिकारिक तौर से JioTele OS देश में 21 फरवरी 2025 से उपलब्ध हो जाएगा।