नथिंग फोन (3a) और इसके प्रो वेरिएंट के ऑफिशियल रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिससे पहली बार इन डिवाइसेज़ का डिज़ाइन और फीचर्स पब्लिक के सामने आए हैं। यह लीक बताता है कि नथिंग अपने नए बजट-फ्रेंडली सीरीज़ को किस तरह का लुक दिया है।
क्या दिखाते हैं रेंडर्स?
- यूनिक ग्लास बैक डिज़ाइन: नथिंग का सिग्नेचर Glyph इंटरफ़ेस अब 3a सीरीज़ में भी दिखाई देगा, जिसमें LED लाइट्स की ट्रांसपेरेंट लेयर के साथ मिनिमलिस्ट स्टाइल को बरकरार रखा गया है।
- ट्रिपल कैमरा सेटअप: बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा और एक LED फ्लैश है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मॉडल में 50MP + 50MP + 8MP का प्राइमरी सेंसर होगा है।
- फ्लैट एज डिस्प्ले: 6.7-इंच के FullHD+ LTPS AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक होगी। इसके अलावा इसके डिस्प्ले 387 ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ आएगी।
इस लीक के मुताबिक़ Nothing Phone (3a) सीरीज़ के दोनों Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro मॉडल पिछले सीरीज की तरह ही तीन कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध होंगे।
Nothing Phone (3a)




Nothing Phone (3a) Pro




अंदर क्या है?
- प्रोसेसर: फोन (3a) और प्रो दोनों वैरिएंट में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट हो सकता है।
- बैटरी: 5000mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगी, जोकि केवल 19 मिनट्स में ही फ़ोन को 50% चार्ज कर देगी। जबकि फ़ोन को पूरा चार्ज करने में 56 मिनट्स का समय लगेगा।
- सॉफ्टवेयर: एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग OS 2.5 यानि यह क्लीन UI और AI-बेस्ड फीचर्स के साथ आएगा।
लॉन्च और प्राइसिंग
जैसे की कंपनी ने इसकी लांच की तारीख पहले ही 4 मार्च को तय कर दी है, लेकिन इसकी कीमत के में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। वैसे फोन (3a) सीरीज़ बजट सेगमेंट को टारगेट करते हुए, बेस मॉडल की कीमत ₹25,000 के आसपास और प्रो वेरिएंट ₹30,000 रुपये से शुरू हो सकती है।
नथिंग फोन (2a) ने पिछले साल बजट मार्केट में धूम मचाई थी, मतलब प्रीमियम डिज़ाइन और मिड-रेंज स्पेक्स का कॉम्बिनेशन इसे रेडमी और रियलमी जैसे ब्रांड्स के लिए टफ़ कॉम्पिटिशन बना सकता है।
Nothing Phone (3a) and Phone (3a) Pro Specifications
Feature | Nothing Phone (3a) | Nothing Phone (3a) Pro |
---|---|---|
Display | 6.77-inch LTPS AMOLED, Full HD+ resolution, 120Hz refresh rate, 3,000 nits peak brightness, 387 ppi pixel density, Panda Glass protection | Same as Nothing Phone (3a) |
OS | Android 15 | Android 15 |
Chipset | Snapdragon 7s Gen 3 | Snapdragon 7s Gen 3 |
RAM | 8GB, 12GB | 12GB |
Storage | 128GB, 256GB | 256GB |
Battery | 5,000 mAh (charges 50% in 19 min, full in 56 min) | Same as Nothing Phone (3a) |
Rear Cameras | 50MP main sensor, 50MP telephoto (2x optical, 30x digital zoom), 8MP ultrawide | 50MP main sensor, 50MP periscope telephoto (3x optical, 60x digital zoom), 8MP ultrawide |
Front Camera | 32MP | 50MP |
Other Features | Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 | Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 |
Weight | 201g | 211g |
Dimensions | 163.52 × 77.5 × 8.35 mm | 163.52 × 77.5 × 8.39 mm |
1 Comment
मुझे इस फ़ोन में इंटरेस्ट है!!