सैमसंग ने भारतीय बाजार में दो नए 5G स्मार्टफोन्स Galaxy M06 5G और Galaxy M16 5G का डेब्यू कर दिया है। ये फोन्स M-सीरीज की नई जनरेशन हैं और ग्लोबल लेवल पर पहली बार भारत में लॉन्च हुए हैं। Galaxy M06 5G, A06 5G मॉडल पर आधारित है, जबकि M16 5G को A16 5G के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। आइए जानते हैं इनकी खासियतें, कीमत और उपलब्धता के बारे में।
Galaxy M06 5G स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: 6.7-इंच LCD डिस्प्ले (HD+ रेज्यूलेशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस)।
- प्रोसेसर: मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट।
- सॉफ्टवेयर: Android 15 और One UI 7.0 के साथ।
- बैटरी: 5000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग।
- कैमरा: 50MP प्राइमरी + 2MP डेप्थ सेंसर, 8MP सेल्फी कैमरा।
- खास फीचर्स: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रोSD स्लॉट।
- वजन और डिज़ाइन: 191 ग्राम वजन, 8mm पतला डिज़ाइन।
कीमत: ₹9,499 (4GB+128GB) से शुरू (इंट्रोडक्टरी प्राइस)।
उपलब्धता: 7 मार्च 2025 से सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और Amazon India पर।
Galaxy M16 5G स्पेसिफिकेशन्स

- डिस्प्ले: 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले (Full HD+, 90Hz, 800 निट्स)।
- प्रोसेसर: मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300।
- सॉफ्टवेयर: Android 15 + One UI 7.0, 6 साल के OS अपडेट और सिक्योरिटी पैच।
- बैटरी: 5000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग।
- कैमरा: 50MP प्राइमरी + 5MP अल्ट्रावाइड + 2MP डेप्थ सेंसर, 13MP सेल्फी कैमरा।
- खास फीचर्स: IP54 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा), USB Type-C, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर।
- डिज़ाइन: 200 ग्राम वजन, 7.9mm पतला बॉडी।
कीमत: ₹11,499 (4GB+128GB) से शुरू (इंट्रोडक्टरी ऑफर)।
उपलब्धता: 5 मार्च 2025 से अमेज़न और सैमसंग स्टोर पर।
क्यों हैं खास?
- 5G: सस्ते में मिलेगा 5G का फायदा।
- सपोर्ट: Galaxy M16 5G को मिलेंगे 6 OS अपडेट।
- डिस्प्ले: M16 5G का Super AMOLED स्क्रीन कलर्स और कॉन्ट्रास्ट में देगा बेहतरीन अनुभव के साथ आएगा।