Samsung ने भारत में अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन्स Galaxy A36 और Galaxy A56 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इन फ़ोन्स की कीमतें भारतीय बाजार के लिए काफी आकर्षक हैं। Galaxy A36 की कीमत 32,999 रूपये है, जबकि Galaxy A56 की शुरुआती कीमत 41,999 रूपये है। इसके साथ ही Samsung द्वारा 3,000 रूपये की फ्री मेमोरी अपग्रेड ऑफर भी दी जा रही है।
Galaxy A36 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत INR 32,999 है , जबकि 8GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट 35,999 रूपये है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रूपये है। वहीं , Galaxy A56 के 8GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 है, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 44,999 में मिलेगा। 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत R 47,999 में मिलेगा।

Galaxy A36 तीन शानदार रंगों में उपलब्ध है: Awesome Black, Awesome Lavender, और Awesome White। वहीं, Galaxy A56 Awesome Graphite, Awesome Lightgray, और Awesome Olive रंगों में लॉन्च हुआ है। दोनों फोन्स आज से ही खरीदे जा सकते हैं। अगर आप Samsung के ऑनलाइन स्टोर से इन्हें ऑर्डर करते हैं, तो कुछ लोकेशन्स पर स्मार्टफोन्स को सीधे आपके घर पर उसी दिन डिलीवर किया जाएगा।

Samsung की तरफ से एक खास ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप Galaxy A36 या Galaxy A56 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ऑर्डर करते हैं, तो आपको बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।