Meizu ने Mobile World Congress 2025 में तीन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करके ग्लोबल मार्केट में फिर से वापसी कर ली है। Meizu Note 22, mblu 22, और mblu 22 Pro नामक ये डिवाइस Android 15 आधारित Flyme OS पर चलेंगे। ये स्मार्टफोन्स बजट-फ्रेंडली कीमतों में शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएंगे।
Meizu Note 22
Meizu Note 22 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, यह Blue, Purple, और White Gold कलर्स में उपलब्ध होगा। इसमें 6.78 इंच के 1080p LCD डिस्प्ले और MediaTek Helio G99 चिपसेट है। यह 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।
डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसका मुख्य आकर्षण इसका 108MP का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही, 32MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी लवर्स के लिए परफेक्ट है। फ़ोन में NFC, IR ब्लास्टर, और 4G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी हैं।
MBLU 22
MBLU 22 6.79 इंच के 720p LCD डिस्प्ले के साथ एक एफोर्डेबल एंट्री-लेवल डिवाइस है, यह Unisoc T620 चिपसेट, 3GB RAM + 64GB स्टोरेज और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।
इसका कैमरा सेटअप 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा से लैस है। डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर्स भी है और यह 5,000mAh बैटरी के साथ Android 15 (Go Edition) पर चलेगा। mblu 22 Black, Yellow, और Light Blue कलर्स में उपलब्ध होगा।
MBLU 22 Pro
MBLU 22 Pro, mblu 22 का बेहतर वर्जन है। यह MediaTek Helio G81 चिपसेट, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 256GB स्टोरेज, तथा 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग और NFC सपोर्ट भी है।
फोन Dark Grey, Green, और Titanium White कलर्स में उपलब्ध होगा। इसमें 6.79 इंच का 720p LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फ़ोन में 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है।
Meizu की वापसी
Meizu का यह कदम साफ संकेत देता है कि कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तयारी कर रहा है। इन तीनों स्मार्टफोन्स के जरिए Meizu ने एंट्री-लेवल और मिड-रेंज यूजर्स को ध्यान में रखा है। Flyme OS के एन्हांसमेंट्स और एफोर्डेबल स्पेसिफिकेशन्स के साथ Meizu एक बार फिर से स्मार्टफोन मार्केट में जगह बनाने की कोशिश करेगा।