POCO ने भारत में अपने नए 5G स्मार्टफोन M7 5G की सेल आज 12 बजे से Flipkart पर शुरू कर दी है। यह फोन एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में आने वाली फ़ोन है, इसमें 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, और बड़ी बैटरी है। अगर आप ₹10K-12K के बीच बेस्ट 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।
कीमत और ऑफर्स:
फ़ोन Satin Black, Mint Green, और Ocean Blue रंगों में उपलब्ध होगी। इसकी कीमते हैं :
- 6GB+128GB: ₹10,499 (लॉन्च ऑफर में ₹500 की छूट के साथ)
- 8GB+128GB: ₹11,499 (लॉन्च ऑफर में ₹500 की छूट के साथ)
POCO M7 5G बजट में बेस्ट 5G फोन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
POCO M7 5G 4nm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और 8GB RAM और 6GB वर्चुअल RAM सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 6.88 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz और 600 निट्स ब्राइटनेस है। इसके अलावा फोन TUV लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
कैमरा और बैटरी
फोन में 50MP का Sony IMX852 सेंसर और एक सेकेंडरी लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। 5160mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। बॉक्स में चार्जर भी दिया गया है।
सॉफ्टवेयर
फोन Android 14 बेस्ड HyperOS पर चलेगा और इसे 2 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी पैच भी मिलेंगे। साथ ही, IP52 रेटिंग भी है।