REDMAGIC ने अपने लेटेस्ट मॉडल REDMAGIC 10 Pro Golden Saga Limited Edition को विश्व स्तर पर लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन न केवल अपने बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए बल्कि इसके लक्ज़री डिज़ाइन और यूनिक फीचर्स के लिए भी चर्चा का विषय बन गया है।
क्यों है खास?
REDMAGIC 10 Pro Golden Saga Limited Edition सिर्फ एक गेमिंग फोन नहीं है, बल्कि यह एक लक्ज़री स्टेटमेंट है। इसका लिमिटेड एडिशन होना इसे कलेक्टर्स और गेमिंग एन्थूजियास्ट्स के लिए और भी खास बनाता है।
खास फीचर्स:
- डिज़ाइन: इस लिमिटेड एडिशन फोन को प्रीमियम और लक्ज़री लुक देने के लिए सिल्वर और गोल्डन फिनिश के साथ डिज़ाइन किया गया है।
- लिक्विड कूलिंग: लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें एडवांस्ड लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
- डिस्प्ले: REDMAGIC 10 Pro में एक 144Hz रिफ्रेश रेट वाला BOE Q9+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
- कैमरा: फोन में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले लुक देने के लिए अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
- प्रोसेसर: इसमें Octa Core Snapdragon 8 Elite 3nm प्रोसेसर और 24GB RAM और 1TB स्टोरेज दिया गया है, जो भारी-भरकम गेम्स और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकता है।
कीमत:

इस लिमिटेड एडिशन के साथ उपयोगकर्ताओं को एक खास गिफ्ट बॉक्स भी मिलेगा, जिसमें 24GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला वर्जन है। यह वर्जन गेमर्स के लिए परफेक्ट है। इसका प्री-ऑर्डर आज से ही यानी 20 फरवरी, 2025 से REDMAGIC की ऑफिशियल वेबसाइट redmagic.gg पर शुरू हो गए हैं।
- यूरोप (EU): €1499
- यूके (UK): £1299
- अमेरिका (US): $1499
- कनाडा (Canada): $1499
- सिंगापुर (Singapore): S$2199
- मेक्सिको (Mexico): Mex$35999
भारतीय रुपये में अमेरिकी कीमत के हिसाब से यह फोन लगभग ₹1,30,210 का होगा।
REDMAGIC 10 Pro Golden Saga Limited Edition Specifications
Feature | Specification |
---|---|
Display | 6.85-inch OLED (2688×1216 pixels), BOE Q9+ panel, 1.5K resolution, 144Hz refresh rate, up to 960Hz touch sampling, 10-bit color depth, 100% DCI-P3 color gamut, peak brightness of 2000 nits, DC dimming, 2592Hz PWM dimming |
Processor | Qualcomm Snapdragon 8 Elite (3nm) with Adreno 830 GPU |
Memory & Storage | 24GB LPDDR5X RAM, 1TB UFS 4.0 storage |
Operating System | Android 15 with REDMAGIC OS 10 |
SIM Support | Dual SIM (nano + nano) |
Rear Cameras | – 50MP primary camera (1/1.5″ OmniVision OV50E40, f/1.88, OIS) – 50MP ultra-wide camera (120-degree OmniVision OV50D, f/2.2) – 2MP macro lens (OmniVision OV02F10) |
Front Camera | 16MP under-display selfie camera (OmniVision OV16A1Q) |
Security | In-display fingerprint sensor, Infrared sensor |
Audio & Haptics | 3.5mm audio jack, Dual 1115K speakers, DTS:X ULTRA, triple microphones, Dongci 0815 dual X-axis linear motors |
Dimensions & Weight | 163.42 × 76.14 × 8.9 mm, 229g |
Connectivity | 5G NSA/SA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 7 (2.4GHz + 5GHz + 6GHz), Bluetooth 5.4, GPS (L1/L5) + GLONASS, USB Type-C, NFC |
Battery & Charging | 7050mAh battery, 100W fast charging |